अगले वित्त वर्ष में 25,000 किमी NH का निर्माण : सीतारमण

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (13:54 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों के आकार में 25,000 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा।
 
सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और आगामी वित्त वर्ष में करीब 25,000 किलोमीटर राजमार्ग को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
Koo App
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों को जोड़ने के लिए रस्सियों से बनने वाले मार्ग रोपवे की विकास योजना को भी सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत संचालित किया जाएगा।
 
सीतारमण ने कहा कि वर्ष 2022-23 में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्कों की भी स्थापना की जाएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी