मुक्त महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करेंगे : धार्मिक और सांप्रदायिक मतभेदों से मुक्त महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बजट सत्र के दौरान लिए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं की गरिमा स्थापित करने के महत्व पर जोर दिया, जो सत्तारूढ़ भाजपा के कल्याणकारी उपायों के केंद्र में रही हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन में गरीबों और मध्यम वर्ग पर केंद्र सरकार के ध्यान को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज, राष्ट्र गरीबों, मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं और किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए असाधारण गति से लागू किए जा रहे प्रमुख निर्णयों और नीतियों का गवाह बन रहा है।(भाषा)