अखिलेश का बड़ा हमला, किसानों की हालत ने किया भाजपा के हर झूठ का पर्दाफाश

बुधवार, 3 नवंबर 2021 (14:24 IST)
लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बागपत में कर्ज में डूबे एक किसान की आत्महत्या को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा के राज में किसानों की हालत ने इस सरकार के हर तरह के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।
 
‘नहीं चाहिए भाजपा’ हैशटैग के साथ अखिलेश ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के बागपत में कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक। भाजपा के राज में किसानों के ऐसे हालात सरकार के सभी झूठ का पर्दाफाश कर रहे हैं। आखिर कब तक यह सब सहेगा प्रदेश का किसान?'
 

उत्तर प्रदेश के बागपत में कर्ज़ में डूबे किसान द्वारा आत्महत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक!

भाजपा के राज में किसानों के ऐसे हालात सरकार के सभी झूठों का पर्दाफाश कर रहे हैं। आखिर कब तक यह सब सहेगा प्रदेश का किसान?#नहीं_चाहिए_भाजपा

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 3, 2021
अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त निवासियों, किसानों के शुभचिंतकों और सपा व अन्य सहयोगी पार्टियों से अपील है कि आज ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाएं। आज ‘किसान स्मृति दीप’ जलाएं और अन्नदाताओं का मान बढ़ाएं।
 

उप्र के समस्त निवासियों, किसानों के शुभचिंतकों और सपा व अन्य सहयोगी पार्टियों से अपील है कि आज ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाएं।

आज ‘किसान स्मृति दीप’ जलाएं और अन्नदाताओं का मान बढ़ाएं!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 3, 2021
उल्लेखनीय है कि बागपत जिले के बिहारीपुर गांव में मंगलवार को चौधरी अनिल कुमार (45) नामक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, उनके परिजन के मुताबिक कुमार ने 10 लाख रुपए कर्ज लिया था, जिसे नहीं चुका पाने के कारण वह बहुत परेशान थे। हालांकि, कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने कहा कि किसान के परिजन ने उन्हें यह नहीं बताया कि कुमार ने कोई कर्ज ले रखा था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी