यूपी चुनाव में भगवान कृष्ण किसके साथ? अखिलेश के सपने से उठा सवाल...

मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (07:32 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण हर रोज उनके सपने में आते हैं और कहते हैं कि सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि ऐसा कोई दिन नहीं होता जब जब भगवान उनके सपने में ना आएं। 
 
अखिलेश यादव ने कहा कि रात में हमारे सपने में आए भगवान। कह रहे थे आपकी सरकार बनने वाली है। एक बार नहीं आए, हर दिन आते हैं। हर दिन, कोई दिन ऐसा नहीं, जिस दिन भगवान हमारे सपनों में आकर ना कहते हों कि आपकी सरकार बनने जा रही है। इनके तो पत्र में लिखा है, हमारे सपनों में हर दिन आते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा अक्सर रामराज्य की बात करती है लेकिन असल में समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। उन्होंने कहा कि समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य का रास्ता है। जिस दिन पूरी तरह से समाजवाद लागू हो जाएगा उसी दिन से रामराज्य शुरू हो जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को लखनऊ में भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद दसवें चरण की समाजवादी विजय यात्रा को आगे बढ़ाया था।
 
अखिलेश यादव ने भगवान कृष्ण के सपने में आने की बात भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव की ओर से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे गए लेटर पर कही। 
 
हरनाथ सिंह यादव ने पार्टी अध्यक्ष से अपील की है कि सीएम योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाया जाए। उन्होंने कहा है कि भगवान कृष्ण ने ही उन्हें यह खत लिखने को प्रेरित किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी