यूपी विधानसभा चुनाव 2022: BJP घोषणा पत्र समिति का गठन, सुरेश खन्‍ना अध्यक्ष व बृजलाल उपाध्यक्ष बनाए गए

रविवार, 14 नवंबर 2021 (21:34 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरप्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा-पत्र समिति का गठन किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना को समिति का अध्यक्ष और बृजलाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
 
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा-पत्र समिति का गठन किया है और राज्‍य सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना को समिति का अध्यक्ष और राज्‍यसभा सदस्‍य व पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
 
दीक्षित ने बताया कि घोषणा पत्र समिति में सांसदगण राजेश वर्मा, विजय पाल तोमर, रीता बहुगुणा  जोशी, सीमा द्विवेदी व कांता कर्दम तथा पार्टी नेता पुष्कर मिश्रा और अतुल गर्ग को सदस्य नामित किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी