UP : सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक SP में शामिल

शनिवार, 5 मार्च 2022 (17:12 IST)
भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हाल ही में मयंक ने सपा प्रमुख से मुलाकात की थी।

आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

इनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही भाजपा पर अखिलेश ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे 6 चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं।

उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। 6ठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छ: चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी