भाजपा विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022 (14:45 IST)
संभल (यूपी)। उत्तरप्रदेश के संभल जिले की असमोली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के खिलाफ आदर्श आचार संहिता व कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: BJP में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल,प्रियंका गांधी पर से उठा विश्वास, चुनाव लड़ने पर प्रियंका मौर्य ने कहीं ये बड़ी बात
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार शाम भाजपा उम्मीदवार तथा असमोली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरेंद्र सिंह रिंकू चौपा गांव में चुनावी सभा कर रहे थे जिसमें सामाजिक दूरी की अवहेलना कर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और उन्होंने मास्क नहीं पहन रखे थे। एसपी ने कहा कि घटना के संबंध में भाजपा विधायक तथा 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ बहजोई थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी