प्रियंका-अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, किसानों को कर रहे हैं परेशान

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (14:18 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में धान खरीद और खाद वितरण में कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार किसानो को परेशान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
 
प्रियंका ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, 'धान खरीददारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी। खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई। उप्र की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।'
 

धान खरीददारी में कुव्यवस्था के चलते लखीमपुर के एक किसान को मंडी में पड़े धान में आग लगानी पड़ी।

खाद वितरण में कुव्यवस्था के चलते ललितपुर के एक किसान की लाइन में खड़े-खड़े मृत्यु हो गई।

उप्र की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। pic.twitter.com/KCOCLIrLJy

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 23, 2021
इससे पहले अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के राज में उप्र में खाद की कमी ने एक बेहद दर्दनाक मोड़ ले लिया है। आज ललितपुर में 2 दिनों से खाद की लाइन में लगे हुए एक किसान की मृत्यु का दुखद समाचार मिला है। श्रद्धांजलि। सरकार मुआवज़े का ऐलान करे। आजाद भारत के इतिहास में किसान कभी भी इतना परेशान व अपमानित नहीं हुआ।'
 
अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हारते हुए लोगों को हर पल हरानेवाले याद आते हैं। 22 में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। #बाइस_में_बाइसिकल।
 

हारते हुए लोगों को हर पल हरानेवाले याद आते हैं।

22 में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। #बाइस_में_बाइसिकल

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 23, 2021
इस पर सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष की ये बात सौ फीसद सही है। पर, भाजपा के लिए नहीं सपा के लिए। उन्होने कहा कि विधानसभा, लोकसभा से लेकर पंचायत चुनावों में मुंह की खाने के बाद अब अखिलेश को सपने में भी भाजपा से हार का डर सताने लगा है।

यही वजह है कि वह रोज अपनी ऐतिहासिक जीत और भाजपा की हार का दावा करते रहते हैं। कभी-कभी तो जीत वाली सीटों का गणित भी भूल जाते हैं बेचारे। 2022 के विधानसभा चुनावों में सुनिश्चित हार जानकर उनकी दिमागी हालत समझी जा सकती है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी