संयुक्त किसान मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ रहा : राकेश टिकैत

रविवार, 26 दिसंबर 2021 (21:12 IST)
जयपुर। पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक मोर्चा बनाने वाले किसान संगठनों से दूरी बनाते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ रहा।

यहां जाट समाज के प्रतिभा सम्मान में भाग लेने आए टिकैत ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर कहा, आचार संहिता लगने के बाद बताएंगे, हमें वहां पर क्या करना है। हालांकि उन्होंने कहा कि किसान किंग मेकर की भूमिका में रहेगा।
Koo App
जब उनसे पंजाब में विधानसभा चुनाव में संयुक्त मोर्चा के चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, संयुक्त किसान मोर्चा कोई चुनाव नहीं लड़ रहा।टिकैत ने कहा कि वे राजनीति में नहीं जाएंगे।

उन्होंने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मंत्री पर कार्यवाही की मांग को अनसुना किया जा रहा है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी