कांग्रेस को झटका, पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (16:14 IST)
लखनऊ। कांग्रेस के पोस्टर पर सुर्खियां बटोरनी वाली प्रियंका मौर्य ने भाजपा में शामिल हो गई हैं। इनके अलावा गायिका वंदना मिश्रा भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। 
 
प्रियंका मौर्या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के पोस्टर का चेहरा थीं। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से प्रियंका नाराज चल रही थीं।
<

#कांग्रेस के प्रचार अभियान 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य लखनऊ में भाजपा में शामिल हो गईं विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं दिए जाने से प्रियंका नाराज थीं और उन्होंने दावा किया कि उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा के सहयोगी द्वारा रिश्वत देने के लिए कहा गया था। pic.twitter.com/SfjN4mDp7m

— IANS Hindi (@IANSKhabar) January 20, 2022 >
प्रियंका ने हाल ही में दावा किया था कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सहयोगी ने उनसे टिकट के बदले रिश्वत देने की मांग की थी।