करारी हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा एक्शन, सिद्धू सहित 5 राज्य प्रमुखों से मांगा इस्तीफा

मंगलवार, 15 मार्च 2022 (19:42 IST)
नई दिल्ली। 5 राज्यों में कांग्रेस की करारी हार हुई। इस हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी हुई थी।
 
इसमें सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन कार्यसमिति ने इसे नकार दिया। हालांकि हार के बाद उत्तरप्रदेश, उत्‍तराखंड सहित 5 राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी स्‍तर पर बैठकों का दौर जारी है। 
ALSO READ: भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 40 एकड़ में लगी गेहूं की फसल हटाई गई, कार्यक्रम पर करोड़ों का खर्च
कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कमजोर प्रदर्शन के बाद पार्टी के पांचों राज्‍यों के प्रमुखों से इस्‍तीफा देने को कहा है। कांग्रेस कार्यसमिति की दो दिन पहले हुई बैठक के बाद यह पहला बड़ा फैसला आया है पांच राज्‍यों के हटाए गए पार्टी प्रमुखों में पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू भी शामिल हैं।
Koo App
पंजाब के विधानसभा चुनाव में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। चार अन्‍य राज्‍यों में उसे भाजपा के हाथों हार मिली है। 
कांग्रेस को सबसे ज्यादा झटका उत्तरप्रदेश में लगा है, जहां उसे 2 सीटें ही मिली हैं। इसके साथ ही उसके वोट प्रतिशत में भी गिरावट हुई है। उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी ने पार्टी के लिए धुआंधार प्रचार किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी