यूपी में सपा ने जारी की एक और लिस्ट, जानिए कहां से किसे मिला टिकट...

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (22:23 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 8 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने औराई से अंजना सरोज को टिकट दिया है, वहीं तुलसीपुर से मसूद आलम को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
कुशीनगर जिले की हाटा विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के पुत्र रणविजय सिंह को टिकट दिया है। चौरी चौरा से बृजेश चंद्र लाल को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
 
चकिया से जितेंद्र कुमार और बांसी से अमर सिंह चौधरी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। चकिया से जितेंद्र कुमार और उतरौला से हसीब हसन सपा उम्मीदवार होंगे।
 

pic.twitter.com/IGxyyVWBAE

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 8, 2022
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में मतदान होना है। चुनाव परिणाम 10 मार्च को सामने आएंगे।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी