भाजपा ने जारी की 91 उम्मीदवारों की सूची, डुमरियागंज से नहीं मिला आरपीएन सिंह को टिकट

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (14:45 IST)
लखनऊ। भाजपा ने शुक्रवार को 91 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। हाल ही कांग्रेस से आए दिग्गज नेता आरपीएन सिंह को पार्टी ने डुमरियागंज से टिकट नहीं दिया है। यहां से भाजपा ने राघवेंद्र प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिमी से, नंद गोपाल नंदी इलहाबाद दक्षिणी सीट से चुनाव लड़ेंगे। देवरिया से शलभमणि त्रिपाठी, अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता और गोंडा से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया गया है।
 
पार्टी ने इस सूची में 9 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा, मेजा से नीलम करवरिया, कोरांव से आरती कोल को टिकट दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं (2/2)#आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/cs5Uv6xpZp

— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 28, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी