यूपी चुनाव : TMC ने ट्‍विटर पर क्यों उड़ाया कांग्रेस का मजाक...

Webdunia
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (14:41 IST)
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के उस निर्णय का मजाक उड़ाया जिसमें पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया है। तृणमूल ने उम्मीद जताई कि उसकी नीति की नकल कर कांग्रेस ने केवल दिखावा नहीं किया होगा।
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।
 
तृणमूल की ओर से ट्वीट किया गया, 'ममता बनर्जी के नेतृत्व में, तृणमूल कांग्रेस ने वह रास्ता दिखाया जिसने देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। हम पहली पार्टी थे जिसने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें दीं।'
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख