CM योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास, गोरखपुर से 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीते

गुरुवार, 10 मार्च 2022 (16:40 IST)
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश की गोरखपुर सदर सीट से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 लाख 2000 वोटों से जीत हासिल की है। योगी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तरप्रदेश चुनाव में शानदार वापसी की है। 
ALSO READ: मोदी ने जातिगत, तुष्टिकरण की राजनीति का किया अंत, वेबदुनिया से बोले BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा, अल्पसंख्यक समुदाय का भी BJP को मिला वोट
गोरखपुर जिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। योगी के खिलाफ खिलाफ सपा से पूर्व भाजपा नेता उपेंद्रदत्त शुक्ला की पत्नी शुभावती शुक्ला, आजाद समाज पार्टी से चंद्रशेखर रावण, बसपा के टिकट पर ख्वाजा शम्सुद्दीन और कांग्रेस से चेतना पांडे चुनाव लड़ रही थीं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी