CRPF में 1.30 लाख पदों पर भर्तियां, जानिए कौन कर सकता है आवेदन...

Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2023 (13:20 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के लिए 1.30 पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके लिए मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
 
मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 129929 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से 125262 पद पुरुष और 4467 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां भूतपूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख