बड़ी खबर : 50 रुपए महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जानिए क्या हैं नए दाम

Webdunia
बुधवार, 6 जुलाई 2022 (08:55 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने बुधवार को रसोई गैस के दामों में बड़ा बदलाव किया। 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया। इस साल अब तक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 168 रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं 19 किलो के कमर्शिअल गैस के दाम 8.5 रुपए कम हुए हैं।
 
इंडियन ऑइल की वेबसाइट के अनुसार, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ गई। दिल्ली में अब यह 1003 रुपए की जगह 1053 रुपए में मिलेगा।
 
दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इसकी कीमत में 8.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम की गई है। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख