EPFO से लेकर UPI तक, 1 जून से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर कितना होगा असर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 29 मई 2025 (17:46 IST)
rule change from 1st june 2025 : हर महीने की शुरुआत में व्यक्ति जीवन से जुड़ी वस्तुओं, सेवाओं के नियमों में बदलाव होता है। जानिए जून माह में किन नियमों में बदलाव होंगे और आपकी जेब पर क्या होगा असर। 1 जून से होने वाले 5 बदलाव- 
 
1. EPFO का नया वर्जन
केंद्र सरकार EPFO का नया वर्जन EPFO 3.0 को 1 जून में ही लॉन्च कर सकती है। इससे ईपीएफधारकों को बहुत सुविधा होगी। इसके लॉन्च होने से 9 करोड़ से अधिक ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के ATM से भी EPF के पैसे निकाल सकेंगे। 
   ALSO READ: सेना और राजनीतिक पार्टियों के आगे झुके मोहम्मद युनूस, जापान जाकर बताया कब होंगे बांग्लादेश में चुनाव
2 Aadhaar अपडेट सुविधा खत्म
जून महीने में होने वाला अगला बदलाव आधार कार्ड (Aadhaar Card) से संबंधित है। हालांकि यह बदलाव 1 तारीख से नहीं, 14 जून से हो सकता है।  UIDAI ने आधार यूजर्स को फ्री आधार कार्ड अपडेट की सुविधा दी हुई है और इसकी डेडलाइन 14 जून है। लास्ट डेट तक Aadhaar Free Update नहीं करा पाए, तो आपको इस कार्य के लिए 50 रुपए का शुल्क लगेगा। 
 
3. LPG और CNG गैस की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और सीएनजी गैस की कीमतों की समीक्षा होती है। इस बार भी 1 जून को कीमतों में बदलाव की संभावना है, जो आपके घरेलू बजट को प्रभावित कर सकता है। इसमें आपको राहत भी मिल सकती है। 
 
4. UPI पेमेंट में तेजी
16 जून 2025 से यूपीआई पेमेंट और तेज होगा, लेकिन यह प्रक्रिया अप्रत्यक्ष रूप से 1 जून से प्रभावित हो सकती है क्योंकि बैंक और पेमेंट ऐप्स नए नियमों की तैयारी शुरू करेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ट्रांजेक्शन रिस्पॉन्स टाइम को 30 सेकंड से घटाकर 15 सेकंड करने का निर्देश दिया है। इससे डिजिटल पेमेंट यूजर्स को तेज और बेहतर अनुभव मिलेगा।
 
5. बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम
तीसरा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स से जुड़ा हुआ है। अगर आप कोटक महिन्द्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड धारक हैं तो यह बदलाव आपको प्रभावित करेगा। 1 जून 2025 से कोटक महिंद्रा बैंक अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए नए चार्ज स्ट्रक्चर लागू करेगा। इसमें ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% चार्ज (न्यूनतम 450 रुपये, अधिकतम 5,000 रुपये), डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC), यूटिलिटी बिल पेमेंट और एजुकेशन पेमेंट पर अतिरिक्त शुल्क शामिल हैं। हालांकि, यह नियम White Reserve, Kotak Solitaire, Kotak Infinite, Kotak Signature और Myntra Kotak Credit Card पर लागू नहीं होंगे। इससे क्रेडिट कार्ड यूजर्स के खर्चों पर सीधा असर पड़ेगा। Edited by: Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी