UP: बगैर वीजा के भारत में दाखिल हो रहे 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (12:32 IST)
महराजगंज। महराजगंज जिले में बगैर वीजा के नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश की कोशिश करने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट शंकर सिंह ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम एसएसबी ने बरगदवा इलाके में भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे 2 बांग्लादेशी नागरिकों को नियमित जांच के दौरान रोका और उनके कागजात की जांच की।

ALSO READ: मोहम्मद यूनुस ने चेताया, भारत में बैठकर बांग्लादेश पर राजनीतिक टिप्पणियां न करें हसीना
 
पड़ताल करने पर पता चला कि उनके पास बांग्लादेश का वीजा तो था, मगर भारत आने के लिए वीजा और अन्य कागजात नहीं थे। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान अहमद रूबेल और मोहम्मद खुकन के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी