संभल जामा मस्जिद में अनुष्ठान की कोशिश, 3 लोगों को लिया हिरासत में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (17:49 IST)
Sambhal Shahi Jama Masjid : दिल्ली से आए 3 लोगों को संभल की शाही जामा मस्जिद में पूजा और हिंदू अनुष्ठान करने के प्रयास के बाद पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि 3 व्यक्ति कार से आए थे और उन्हें विवादित स्थल के पास हिरासत में ले लिया गया। उन्हें पुलिस थाने ले जाया गया है और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें भविष्य में संभल में प्रवेश न करने की चेतावनी भी दी जाएगी।
 
हिरासत में लिए गए लोगों में से एक सनातन सिंह ने दावा किया कि हम विष्णु हरिहर मंदिर में हवन और यज्ञ करने दिल्ली से आए थे, लेकिन पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया। अगर वहां नमाज अदा की जा सकती है तो हम पूजा क्यों नहीं कर सकते? अन्य आरोपी वीर सिंह यादव ने कहा कि हम संभल की मस्जिद में अनुष्ठान करने आए थे, लेकिन पुलिस ने हमें रोक दिया।
ALSO READ: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, संभल जामा मस्जिद मामले की सुनवाई पर रोक
हिरासत में लिए गए अनिल सिंह ने कहा कि जब हमें हिरासत में लिया गया, तब हम हरिहर मंदिर में हवन के लिए गए थे। विवादित स्थल पर धार्मिक गतिविधियों को लेकर तनाव बढ़ने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा।
ALSO READ: Sambhal violence : संभल हिंसा में पुलिस का बड़ा एक्शन, जामा मस्जिद कमेटी का सदर एडवोकेट जफर अली गिरफ्तार
पिछले साल 24 नवंबर को शहर के कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर किए गए सर्वेक्षण का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने के बाद भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी