UP के सीतापुर में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 11 मई 2024 (09:32 IST)
5 people shot dead : उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले के एक गांव में शनिवार तड़के एक व्यक्ति ने अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों की कथित तौर पर हत्या (murder) कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लाहापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) ने अपनी मां सावित्री सिंह (62) ,पत्नी प्रियंका (40), 2 बेटियों और 1 बेटे को गोली मार दी। बच्चों की उम्र 12 से 8 वर्ष थी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।
 
6 लोगों की मौत की पुष्टि : सीतापुर के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मिश्रा ने बताया कि आरोपी अनुराग की मानसिक हालत ठीक नहीं थी उन्होंने कहा कि हम मौके से सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। गांव में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी