कुत्ते की शक्ल में बछड़े का जन्म, लोगों का हुजूम उमड़ा

रविवार, 12 सितम्बर 2021 (17:19 IST)
यूपी के पीलीभीत में एक गाय ने कुत्ते की शक्ल के बछड़े को जन्म दिया। लोगों को जैसे ही इसकी सूचना हुई तो वहां हुजूम उमड़ पड़ा। इस अनोखे बछड़े को देखकर हर कोई हतप्रभ था। अंधश्रद्धा के चलते लोग इसे कुदरत का करिश्मा बताते हुए चढ़ावा भी चढ़ाने लगे और वे इसे किसी अवतार से कम नहीं समझ रहे हैं।

ALSO READ: कोरोना से हुई मौत को लेकर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
 
गाय मालिक केदारी लाल का कहना है कि इससे पहले भी उसकी गाय ने बच्चे को जन्म दिया, जो गाय के शक्ल और सूरत जैसी थी। लेकिन इस बार एक अनोखा रूप देखने को मिला, जो कुत्ते के जैसा है। यह सब देखकर वह खुद अचंभे में है। केदारी लाल के घर पर गांव वालों का तांता लगा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी