लखनऊ में 3 दिवसीय विशेष सफाई अभियान, इन 5 तरीकों से साफ रखें शहर

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2022 (12:07 IST)
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाने का फैसला किया है।
 
माननीय राष्ट्रपति महोदय एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार द्वारा थर्ड जीबीसी(ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी) पर लखनऊ आगमन के दृष्टिगत नगर को स्वच्छ बनाने व व्यवस्थित करने के उद्देश्य से दिनाँक 31.05.2022 से 02.06.2022 तक 3 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
 
Koo App
इससे पहले नगर निगम ने सोशल नेटवर्किंग साइट कू पर अपनी पोस्ट में शहर को साफ रखने के 5 तरीके बताए थे। इसके तहत लोगों से सूखे और गीले कचरे को अलग रखने, कचरा कूड़ेदान में ही फेंकने, कपड़े या जूट के थैले का इस्तेमाल करने, पुरानी वस्तुओं को रिसाइकिल करने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की गई थी।
Koo App

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख