मुख्तार अंसारी के करीबियों ने बैंक को लगाया 107 करोड़ का चूना

Webdunia
शनिवार, 7 अगस्त 2021 (14:15 IST)
लखनऊ। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 107 करोड़ का चूना लगाने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि मुख्तार अंसारी का एफआईआर में कहीं जिक्र नहीं है।

ALSO READ: पूर्वोत्तर में वैज्ञानिक शोध की अलख जगाएंगे सीडीआरआई और नाइपर
 
इस कांड का मुख्य आरोपी शकील हैदर मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जा रहा है। उसने अपनी रियल स्टेट कंपनी हिन्द कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और हिन्द बिल्डटेक कंपनी के नाम पर लोन लिया था। यह मामला करीब 10 साल पुराना बताया जाता है। लोन की रिकवरी के लिए जब बैंक अधिकारियों ने संपर्क किया तो वह मुख्तार का नाम लेकर धमकाने लगा था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर शकील तलाश रही है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख