बारिश में धंसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, विमान उतार कर किया था पीएम मोदी ने अनावरण

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (14:24 IST)
सुल्तानपुर। लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सुल्तानपुर में 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश में धंस गया। सड़क धंसने से इसमें 15 फीट का गड्डा हो गया। पीएम मोदी ने इस एक्सप्रेस वे पर विमान उतारकर इसका अनावरण किया था।
 
इस बीच लखनऊ की ओर से आ रही कार गड्ढे में गिर गई। कार में सवाल 4 लोग घायल हो गए। उन्हें अयोध्या जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   
 
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि बारिश में धंसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे! भाजपा के काम सामने आ रहे! देशभर में 'जन-धन' की बर्बादी बता रहे!
 
 
इस एक्सप्रेस-वे पर 3.41 मीटर की एयर स्ट्रिप भी बनाई गई है। एक्सप्रेस-वे पर 18 फ्लाइओवर, 7 रेलवे ओवर ब्रिज, 6 टोल, 5 रैंप पास और 7 अंडरपास बनाए गए हैं। इसके अलावा यहां 118 छोटे पुल और 502 पुलिया हैं। 6 लेन के एक्सप्रेस वे का विस्तार आठ लेन तक किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख