यह कैसी लापरवाही, Corona के बदले 3 महिलाओं को लगाया रैबीज का Vaccine

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (16:53 IST)
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एक सरकारी अस्पताल में 3 महिलाओं को कोविड-19 के बजाए रैबीज निरोधक टीका लगा दिया गया। महिलाओं के परिजनों ने शुक्रवार को यह दावा किया।
 
परिजनों ने कहा कि महिलाएं सरोज (70), अनारकली (72) और सत्यवती (60) कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीका लगवाने जिले के कांधला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में गई थीं। 
 
उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद महिलाओं को रैबीज निरोधक टीके की पर्ची थमा दी गई, जिसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया।
 
मामले में चिकित्सा कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी