मोनोकिनी पहन जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, मालदीव में एंजॉय कर रहीं वेकेशन

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (16:21 IST)
Photo - Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वहां से जाह्नवी कपूर फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 
 
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने मोनोकिनी में अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जाह्नवी कपूर समंदर किनारे मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। उनकी मोनोकिनी का रंग भी समंदर के पानी से मैच कर रहा है।
 
जाह्नवी कपूर की तस्वीरों के बैकग्राउंड में सनसेट का शानदार नजारा दिखाई दे रहा है। सनसेट ने जाह्नवी की तस्वीरों में चार चांद लगा दिए हैं। 
 
जाह्नवी कपूर ने पोस्ट की गई तस्वीरों में सिल्वर मैटेलिक कलर का स्विमसूट पहना हुआ है। सनसेट का आनंद लेती जाह्नवी नो मेकअप लुक में गजब ढा रही हैं। जाह्नवी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'Iridescence' यानी सतरंगापन।
 
Photo - Instagram
बीते दिनों ही जाह्नवी की फिल्म 'रूही' रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा थी। इसमें जाह्नवी के साथ राजकुमार राव लीड रोल में नजर आए थे। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी