होली पर्व में अब कुछ घंटे शेष रह गए हैं। पूरे उत्तरप्रदेश का पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। होली के अवसर पर यूपी में मस्जिदों को तिरपाल से ढंका जा रहा है ताकि गैर समुदाय के धार्मिक स्थल पर कोई सिरफिरा रंग डाल दे और उसके बाद माहौल गरमा जाए। कुछ दिन पहले संभल में मस्जिद को लेकर आपसी सौहार्द बिगड़ गया था। इसके चलते यहां प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रहा है।
खग्गू मस्जिद के सामने से चौपाई निकलती है, शरारती तत्व उत्पात मचाते हुए मस्जिद पर रंग फेंक देते हैं। यहां रंग गिरने पर पहले भी विवाद उपज चुका है। संभल के लोग स्वस्थ वातावरण में होली पर्व मनाने का प्रयास कर रहे है, जिसके चलते धार्मिक सद्भाव और सौहार्द को बनाए रखने के लिए स्थानीय समुदाय और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं।