स्मृति ईरानी ने पूरा किया वादा, अमेठी की बेटी ‘इसरो’ रवाना

Webdunia
गुरुवार, 9 जून 2022 (14:52 IST)
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की बेटी से किया अपना वादा पूरा किया और उनके प्रयास से छात्रा नीतू मौर्या भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए रवाना हो गईं।
 
नीतू मौर्या ने इसरो रवाना होने से पहले अपने घर पर पूजा की। भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी समेत गांव के लोगों ने नीतू मौर्या को तिलक लगाकर, माला पहनाकर गाजे-बाजे के साथ नीतू को इसरो के लिए रवाना किया।

<

इसरो भ्रमण के लिए आज अहमदाबाद जा रही अमेठी की पालीटेक्निक छात्रा नीतू मौर्या को उसके आवास पहुँचकर जिलाध्यक्ष श्री @dtripathi264 जी ने शुभकामनाएं प्रदान की।

छात्रा नीतू सांसद अमेठी दीदी @smritiirani जी का आभार व्यक्त करती है। pic.twitter.com/HB9rR8ArNx

— BJP Amethi (@BJP4Amethi) June 9, 2022 >त्रिपाठी ने बताया कि 10 मई को स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे के दौरान छात्रा नीतू मौर्या ने सांसद से इसरो जाने की बात कही थी और उसी समय सांसद ने नीतू को इसरो भेजने का आश्वासन दिया था।
 
उन्होंने बताया कि स्मृति ईरानी के निर्देश पर वह नीतू मौर्या को लखनऊ हवाई अड्डे पर छोड़ने जा रहे हैं। 11 जून को छात्रा के इसरो भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी उनके साथ मौजूद रहेंगी।
 
 
इस पर, केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि यह छात्रा इसरो जाना चाहती है, वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। इस छात्रा को मैं अगले महीने स्वयं इसरो लेकर जाऊंगी। 11 जून को छात्रा के इसरो भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी उनके साथ मौजूद रहेंगी।