मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी बोली, हां, उसके साथ यही होना था

शनिवार, 11 जुलाई 2020 (09:04 IST)
कानपुर (उप्र)। कानपुर के सचेंडी में एसटीएफ के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ने कहा है कि उसके पति ने गलत किया था और उसके साथ यही होना था।
 
दुबे के अंतिम संस्कार के वक्त उसकी पत्नी रिचा ने मीडियाकर्मियों से काफी नाराजगी से बात की। उसने एक सवाल पर कहा कि हां, हां, हां, विकास ने गलत किया था और उसके साथ यही होना था। रिचा ने दुबे का अंतिम संस्कार कवर करने आए मीडियाकर्मियों पर गुस्सा उतारा और उन्हें वहां से चले जाने को कहा। उसने दुबे की मुठभेड़ में मौत के लिए मीडिया को जिम्मेदार बताया।
ALSO READ: विकास दुबे के शव का 3 डॉक्टरों की पैनल ने किया पोस्टमार्टम, कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दुबे के रिश्तेदार दिनेश तिवारी ने उसके शव का अंतिम संस्कार कराया। यह वही दिनेश है जिसे पुलिस ने पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के फौरन बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
 
इस वारदात का मुख्य आरोपी 5 लाख रुपए का इनामी बदमाश विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के सचेंडी इलाके में पुलिस और एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके शव का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाहगृह में किया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी