आवारा कुत्तों ने ले ली 5 वर्षीय की बच्ची की जान, नोच-नोचकर मार डाला

Webdunia
मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (17:03 IST)
सहारनपुर। सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने एक बार फिर ददर्नाक घटना को अंजाम दे दिया। कुत्तों ने घर की देहरी लांघते ही 5 साल की बच्ची को निवाला बना डाला। घटना के बाद से इलाके में कुत्तों से दहशत पसरी हुई है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।

ALSO READ: तमिलनाडु में बुजुर्ग ने अपने पालतू कुत्ते की याद में बना दिया मंदिर, देखें वीडियो
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बुड्ढाखेडा में आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 वर्षीय बच्ची पर हमला कर अपना शिकार बना डाला। तलाशने पर बच्ची का शव कंकाल के रूप में मिला है। यह पहला वाकया नहीं है, जब कुत्तों ने बच्चों को अपना शिकार बनाया हो। इससे पूर्व में भी आवारा कुत्ते कई बच्चों पर हमला कर चुके हैं और उनकी जान ले चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख