श्रमिक विशेष ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ

शनिवार, 16 मई 2020 (13:44 IST)
बलिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बलिया आई श्रमिक विशेष ट्रेन में सवार महिला यात्री ने चलती ट्रेन में ही एक बच्चे को जन्म दिया।
ALSO READ: रेलवे को 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों की राज्यों से मिली अनुमति
उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात यहां औरंगाबाद से आई श्रमिक विशेष ट्रेन में रेखा जायसवाल (27) नाम की एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला गाजीपुर जिले की रहने वाली है।
 
उन्होंने बताया कि ट्रेन जब रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो महिला और नवजात को एम्बुलेंस से जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की जांच में जच्चा-बच्चा स्वस्थ पाए गए जिसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी