फेंगशुई अनुसार घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे लगाने के 5 फायदे

फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर ही आधारित है। आओ जानते हैं किचौड़े पत्ते वाले पौधे घर में लगाने के 5 फायदे।
 
 
चौड़े पत्ते वाले पौधे ( Feng Shui Broad Leaf Plants ) : कई तरह के पौधों में चौड़े पत्ते लगते हैं।
 
1. फेंगशुई में स्वस्थ और मजबूत चौड़े पत्ते वाले पौधों से घर में खुशियां आती हैं। इससे घर का हर कोना उत्साह से सरोबार हो जाता है।
 
2. यह चौड़े पत्ते घर के नकारात्मक प्रभावों को दूर करते हैं। पेड़-पौधे नाकारात्मक ध्वनि और विकिरणों को भी प्रभावशाली ढंग से अवशोषित कर लेते हैं।
 
3. घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन और समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाना चाहिए।
 
4. इसके घर में होने से तरक्की की संभावना बढ़ जाती है।
 
5. इसके घर में होने से मन और मस्तिष्‍क शांत रहता और इसे गुड लक माना गया है।

सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी