Indore plant: इनडोर प्लांट यानी की घर में या गमले में लगाए जाने वाले प्लांट। इसमें भी खासकर वे प्लांट जिन्हें ज्यादा धूप और पानी की जरूरत नहीं रहती है। ऐसे प्लाट को घर में लगाया जाता है। आओ जानते हैं खास इनडोर प्लांट के नाम, उन्हें अच्छे से उगाए जाने की टिप्स और कैसे करें पौधों की देखभाल।
इनडोर प्लांट के नाम- Indore plant name:-
एरिका पाम | Areca Palm
ग्रीन तुलसी | Green Tulsi
बोस्टोन फर्न | Boston Fern
पाइन प्लांट | Pine Plant
स्पाइडर प्लांट | Spider Plant
इंग्लिश आइवी | English Ivy
मनी प्लांट | Money Plant
ड्रेसिना पौधा | Dracaena Plant
स्नेक प्लांट | Snake Plant
फिलॉडेंड्रॉन पौधा | Philodendron Plant
गरबेरा डेजी | Gerbera Daisy
पोथोस | Pothos
एलोवेरा | Aloe Vera
लाल एग्लोनिमा | Red Aglaonema
मधुकामिनी | honey plant
बैम्बू प्लांट | bamboo plant
मयूरशिखा | Mayurshikha Plant
हाथी का कान | alocasia macrorrhizos
उपरोक्त प्लाट में से कुछ प्लांट लाकर आप घर के गमले में लगा सकते हैं। घर में पौधे लगाने के 2 फायदे होते है, पहला तो यह कि इससे ऑक्सीजन मिलती है, और दूसरा यह कि घर की सुंदरता भी बढ़ती है। आओ अब जानते हैं कि कैसे करें उन्हें ग्रो।
कैसे बढ़ाएं पौधे की जड़ों को?
यदि पौधे छोटे हैं तो उनको बोतल के पानी में उगाएं।
पानी को रोज बदलें। कुछ समय बाद उन पौधों की जड़ें निकल आएगी।
जड़ों को हल्के से तब साफ करें जब पानी बदला जा रहा हो।
जब जड़े बड़ी हो जाए और पौधा भी बड़ा हो जाए तो उसे गमले में शिफ्ट कर दें।
कैसे लगाएं गमले में पौधा?
किसी भी प्लांट के लिए मिट्टी का गमला खरीदें।
गमला मजबूत और मीडियम साइज का होना चाहिए।
अब इस गमले के नीचे के छेद पर एक कवेलू का टुकड़ा रखें।
अब इस गमले में पहले बालू रेत की एक परत बिछाएं।
बालू रेत के बाद बालू रेत मिली मिट्टी की परत बिछाएं।
इसके बाद साफ सुथरी काली मिट्टी की परत बिछाएं।
अब पौधे को लगाएं और फिर उसकी जड़ों को बालू मिली मिट्टी से दबा दें।
इसके बाद नेचुरल खाद डालें और फिर गमले को गोबर मिली मिट्टी से भर दें।
कैसे करें पौधों की देखभाल?
पौधों में एक दिन छोड़कर पानी डालें।
प्रतिदिन रोज इन पौधों को आधा से एक घंटा धूप दिखा सकते हैं।
गमले की मिट्टी की खुदाई करते रहें।
मिट्टी में कीड़े नहीं लगे इसके लिए कच्चा दूध या बाजार से कीड़े मारने वाली दवा लाकर छिड़कें।