Fact Check: क्या आम आदमी पार्टी ने लोगों से पूजा छोड़कर नमाज पढ़ने की अपील की? जानिए पूरा सच

मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (12:58 IST)
गुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के एक हॉर्डिंग की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने लोगों से पूजा-पाठ छोड़कर नमाज पढ़ने की अपील की है।

क्या है वायरल तस्वीर में-

वायरल हॉर्डिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा पार्टी के गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया की तस्वीर लगी है और ‘नमाज पढ़ेगा गुजरात’ और ‘भागवत सप्ताह और सत्यनारायण कथा जैसी फालतू प्रवर्ति छोड़ो’ लिखा है।

यहाँ लिखा है की `नमाज पढ़ेगा गुजरात, भागवत सप्ताह और सत्यनारायण कथा जैसी फालतू प्रवर्ति छोड़ो।

लेकिन आपको अब भी कोई फर्क नही पड़ता, क्योकि हम सोये हुए हिंदू है pic.twitter.com/lblYm36xRN

— कमल गुप्ता #3ह हिंदी में नाम लिखें। (@jai_hind108) July 12, 2021


क्या है सच-

वायरल हॉर्डिंग की पड़ताल शुरू करते हुए हमने आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगाला। पार्टी ने अपने ट्वीट में हिन्दू रीति-रिवाजों का पालन ना कर नमाज पढ़ने की अपील करने के लिए लगाए गए होर्डिंग की वायरल तस्वीर को एडिटेड बताया है।

हम चाहते हैं कि गुजरात की राजनीति हिन्दू - मुसलमान , धर्म - जाति, भारत - पाकिस्तान से हटकर सरकारी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, अस्पताल, बिजली एवं अन्य सुविधाएं पर आ जाए !! #હવે_બદલાશે_ગુજરાત pic.twitter.com/ObutiD4umJ

— AAP Gujarat । Mission2022 (@AAPGujarat) July 12, 2021

ओरिजिनल हॉर्डिंग की तस्वीर इस ट्वीट में देखा जा सकता है।

આજ રોજ ડાંગ જીલ્લા ના વઘઇ તાલુકામાં આમ આદમી પાર્ટી લીગલ સેલ પ્રમુખ ડાંગ, ના નેતૃત્વ માં કાર્ય કરો સાથે પોસ્ટર અભિયાન કરવામાં આવ્યું..#હવે_બદલાશે_ગુજરાત pic.twitter.com/mvydW7KPRL

— AAP DANG DISTRICT | #Mission2022 (@AAP_Dang) July 10, 2021


वेबदुनिया की पड़ताल में पाया कि आम आदमी पार्टी ने होर्डिंग लगवाकर जनता से हिन्दू रीति-रिवाजों को छोड़कर नमाज पढ़ने की अपील नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही होर्डिंग की तस्वीर एडिटेड है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी