महिला दिवस कविता : नारी का बलिदान

Womens Day In Hindi
 
रोला छंद : नारी
 
नारी का सम्मान, बचाना धर्म हमारा,
सफल वही इंसान, लगे नारी को प्यारा।
 
जीवन का आधार, हमेशा नारी होती,
खुद को कर बलिदान, घर-परिवार संजोती।
 
नारी का अभिमान, प्रेममय उसका घर है,
नारी का सम्मान, जगत में उसका वर है।
 
नारी का बलिदान, मिटाकर खुद की हस्ती,
कर देती आबाद, सभी रिश्तों की बस्ती।
 
नारी को खुश रखो, नहीं तो पछताओगे,
पा नारी का प्रेम, जगत से तर जाओगे।
 
नारी है अनमोल, प्रेम सब इनसे कर लो,
नारी सुख की खान, खुशी जीवन में भर लो।

ALSO READ: महिला दिवस पर कविता : नारी तुम स्वतंत्र हो

ALSO READ: International Women Day Speech : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैसे दें हिन्दी में भाषण

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी