ये हैं नए भारत के 5 modern heroes, आप इनमें से किसे जानते हैं

15 अगस्त 1947 को भारत अग्रेजों की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आज़ाद हुआ था। इस आज़ादी की लड़ाई में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए अपनी जिंदगी की कुर्बानी दे दी। इन सभी के संघर्ष और बलिदान के ज़रिए भारत आज एक आज़ाद देश है और हम इस साल आज़ादी के 77वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। आज के समय में आजाद भारत का दुनिया के हर कोने में नाम है। इस देश को ऊंचा उठाने के लिए हर भारतीय का अपना योगदान है। आज के समय में कई ऐसे लोग हैं जो इस देश के किसी स्वतंत्रता सेनानी से कम नहीं। आज के भारत के ये सभी लोग एक प्रेरणा है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में...
 
1. Jadav Payeng: Forest Man of India
जादव मोलाई पायेंग को 'भारत का वन पुरुष' भी कहा जाता है। असम में रहने वाले जादव पायेंग के लिए प्रकृति और पर्यावरण ही जीवन है। 16 साल की उम्र में जादव ने पेड़ लगाने शुरू किए थे और आज इन्होंने अपने दम पर 15 फ़ुटबॉल मैदानों के आकार का जंगल बन दिया है। करीब  550 एकड़ में फैला यह जंगल माजुली के बंजर सैंडबार के पास स्थित है। आज के समय में पर्यावरण संरक्षण एक गंभीर विषय है और पर्यावरण के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित करना किसी हीरो से कम नहीं है। 
 
2. Shirish Apte
शिरीष महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ में लघु सिंचाई विभाग में इंजीनियर हैं। जिस एरिया से शिरीष आते हैं वह एरिया जल संकट से ग्रसित है और यहां कई तालाब सुख चुके थे। शिरीष ने 2008 में इन सूखे तालाबों को जिंदा करने का निर्णय लिया और इन सूखे तालाबों को फिर से चालू करने के लिए शिरीष को 2 साल लग गए। आपको बता दें कि शिरीष अब तक 21 तालाबों को चालू कर चुके हैं। 

 
3. Mithali Raj: Lady Tendulkar of Indian Women's Cricket
मिताली महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। मिताली को "भारतीय महिला क्रिकेट की लेडी तेंदुलकर" के नाम से भी जाना जाता है। मिताली राज, भारत की कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। मिताली वनडे और T20 में भारत के लिए सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले पहली खिलाड़ी हैं। मिताली ने भारत की एक ऐसी बेटी हैं जिन्होंने पुरे विश्व में अपना नाम रोशन किया है।
 
4. Neeraj Chopra: Olympic Gold Medallist
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जितवाने वाले खिलाड़ी का नाम नीरज चोपड़ा है। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठा भला थ्रो के साथ रजत पदक जीता है। नीरज चोपड़ा अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय है जिन्होंने विश्व स्तर की एथेलेट प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता है। नीरज चोपड़ा का नाम आज हर कोई जनता है। आज के भारत के लिए नीरज चोपड़ा किसी मॉडर्न हीरो से कम नहीं हैं। 
 
5. Ishita Malviya: India's first female surfer
इशिता मालवीय भारत की पहली पेशेवर महिला सर्फर हैं। आपने इनका नाम शायद ही सुना होगा। साल 2014 में इशिता मालवीय के ऊपर 'बियोंड द सर्फेस' नामक डॉक्यूमेंट्री भी बनी थी। इशिता का सपना है कि वो भारतीय कोस्टलाइन को अंतरराष्ट्रीय सर्फिंग स्पॉट बनाएं। इस इंटरनेशनल खेल में इशिता पहली ऐसी भारतीय महिला हैं जिन्होंने भारत का नाम इस खेल में रोशन किया है। 
ALSO READ: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण 2023 की शुरुआत के लिए 8 शायरियां

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी