आदित्य एल1 ने ली चांद और पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, इसरो ने किया शेयर

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (14:48 IST)
Aditya L1 Update : सूर्य मिशन आदित्य एल1 ने अंतरिक्ष में एक सेल्फी ली है। उसने चंद्रमा और पृथ्वी की फोटो खींची है जिसे इसरो ने शेयर किया है।
 
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने बताया कि सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए निर्धारित आदित्य-एल1 ने सेल्फी ली है। उसने  चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक की हैं।
 
स्पेस एजेंसी ने सूर्य यान द्वारा ली गई तस्वीरें और सेल्फी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर शेयर की है। इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि आदित्य-एल1 मिशन: दर्शकों! आदित्य-एल1 ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के लिए सेल्फी ली, पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें खींची है।
 
 
इसरो के मुताबिक, लगभग 127 दिनों के बाद आदित्य-एल1 के एल1 बिंदु पर पहुंचने की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख