अकबर-बीरबल के रोचक और मजेदार किस्से : छोटा बांस, बड़ा बांस

एक दिन बादशाह अकबर एवं बीरबल बाग में सैर कर रहे थे। बीरबल लतीफा सुना रहा था और बादशाह अकबर उसका मजा ले रहे थे।
तभी बादशाह अकबर को नीचे घास पर पड़ा बांस का एक टुकड़ा दिखाई दिया। उन्हें बीरबल की परीक्षा लेने की सूझी।

अकबर ने बीरबल से क्या सवाल किया...


FILE


बीरबल को बांस का टुकड़ा दिखाते हुए वह बोले, 'क्या तुम इस बांस के टुकड़े को बिना काटे छोटा कर सकते हो?’
बीरबल लतीफा सुनाता-सुनाता रुक गया और बादशाह अकबर की आंखों में झांका।

अकबर की कुटिलता देखकर बीरबल ने क्या किया...


FILE


बादशाह अकबर कुटिलता से मुस्कराए, बीरबल समझ गया कि बादशाह सलामत उससे मजाक करने के मूड में हैं।

अब जैसा बेसिर-पैर का सवाल था तो जवाब भी कुछ वैसा ही होना चाहिए था।

बीरबल ने कैसे ढूंढ़ा अपने सवाल का हल....


FILE


बीरबल ने इधर-उधर देखा, एक माली हाथ में लंबा बांस लेकर जा रहा था।

उसके पास जाकर बीरबल ने वह बांस अपने दाएं हाथ में ले लिया और बादशाह का दिया छोटा बांस का टुकड़ा बाएं हाथ में।

बीरबल का हाजिर जवाब, अकबर हुए खुश...


FILE

बीरबल बोला, 'हुजूर, अब देखें इस टुकड़े को, हो गया न बिना काटे ही छोटा।’

बड़े बांस के सामने वह टुकड़ा छोटा तो दिखना ही था।

निरुत्तर बादशाह अकबर मुस्करा उठे बीरबल की चतुराई देखकर।

(समाप्त)



वेबदुनिया पर पढ़ें