जानिए, सपनों में विभिन्न धातुएं देखने का फल

* क्या आपको दिखते हैं सपने में सोना-चांदी, जानिए शुभ-अशुभ संकेत

FILE


सपने में किसे कब क्या दिख जाए कोई नहीं कह सकता। अक्सर हमें सपने में ऐसी चीजें दिखाई देती है जो हमारी दिनचर्या से जुड़ी होती है। विशेषज्ञ कहते हैं उनका कोई अर्थ नहीं होता क्योंकि सारा दिन जिस वस्तु के साथ हम काम करते हैं उनका दिमाग में रह जाना और फिर सपने में दिखना स्वाभाविक है लेकिन अगर कोई वस्तु हमें ऐसी दिखाई दे जिसका हमसे दूर-दूर तक कोई नाता नहीं तो उसका जरूर कोई संकेत होता है। आइए जानें, अगर सपने में धातु दिखे तो उनके क्या विभिन्न फल मिलते हैं-

FILE


* पीतल - धनलाभ होगा।

* रांगा - परेशानियां बढ़ेंगी।

* कांसा - रोग नष्ट होंगे।

* पारा - कष्ट दूर होगा।

* स्टील - भेद खुल जाएगा।

* सोना - पैसों का संकट बढ़ेगा।

* चांदी - प्यार में धोखा मिलेगा।

*तांबा - कोई दुर्घटना होगी।

* लोहा - अचानक विपत्ति आएगी।

* सोना एवं चांदी - आर्थिक परेशानी दूर होगी।

* तांबा और चांदी - परिजनों से विछोह होगा।

* रांगा तथा कांसा - कोई विपत्ति आएगी।

* त्रिधातु - वाहन दुर्घटना होगी।

* पंच धातु - विदेश यात्रा होगी।

* सप्त धातु - स्वास्थ्य में सुधार होगा।

* अष्ट धातु - सफलता की प्राप्ति होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें