चेहरे के फेस पेक

1. आधी कटोरी बेसन में एक चम्मच खसखस के दाने एक चम्मच सरसों के दाने व कच्चा दूध मिलाकर बारीक पीस लें। इस फेस पेक को 15 मिनट चेहरे पर लगाएँ। फिर ठंडे पानी से धो लें।
फायदा - त्वचा कोमल व बेदाग बनती है।

2. सरसों व मसूर की दाल की बराबर मात्रा लेकर रात को पानी में भिगो दें। सुबह इसमें गुलाब की पत्तियाँ मिलाकर पीस लें। इस पेक को अपनी त्वचा पर 20 मिनट लगाकर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
फायदा - त्वचा की रंगत निखरती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें