पेरिस हिल्टन पर आधारित जैक्सन की बेटी का नाम

माइकल जैक्सन की बेटी का नाम पेरिस है। ये नाम उन्होंने क्यों रखा? इसका राज पेरिस हिल्टन ने बताया। पेरिस के अनुसार उनकी मम्मी और माइकल जैक्सन बचपन के दोस्त हैं। जब पेरिस की मम्मी ने उनका नाम पेरिस रखा तो यह नाम जैक्सन को बेहद पसंद आया।

जब जैक्सन के यहाँ पर बेटी ने जन्म लिया तो उन्होंने पेरिस की मम्मी से पूछा कि क्या वे अपनी बेटी का नाम पेरिस रख सकते हैं। पेरिस की मम्मी को इस पर कोई आपत्ति नहीं थी, अत: जैक्सन ने भी अपनी बेटी को पेरिस कहकर पुकारना शुरू कर दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें