अब्राहम लिंकन के दो किस्से

लिंकन का कोट

ND
ND
स्प्रिंगफील्ड में एक बार अब्राहम लिंकन कहीं जा रहे थे। तभी पीछे से एक व्यक्ति ने बहुत तेज गाड़ी चलाते हुए उन्हें ओवरटेक किया और जाने लगा। लिंकन ने उसे आवाज देकर रोका और कहा- क्या आप मेरी मदद करेंगे। उस व्यक्ति ने कहा- बताइए क्या काम है।

लिंकन ने कहा कि क्या आप यह मेरा ओवर कोट शहर तक लेकर चलेंगे? उस अपरिचित ने कहा कि हाँ क्यों नहीं, बल्कि खुशी से। पर आप शहर पहुँचकर मुझसे यह कोट लेंगे किस तरह? बहुत आसान है लिंकन ने जवाब दिया। कोट के भीतर मैं भी तो रहूँगा।

दो चेहरे

अब्राहम लिंकन पर एक बार किसी ने आरोप लगाया कि उनके दो चेहरे हैं। इस बात का कुछ मजाकिया जवाब देते हुए लिंकन ने कहा कि अगर मेरे पास दो चेहरे होते तो क्या मैं अपने इसी चेहरे को लिए घूमता।

वेबदुनिया पर पढ़ें