जापान में परमाणु विरोधी प्रदर्शन

रविवार, 27 मार्च 2011 (23:28 IST)
FILE
सुनामी प्रभावित फुकुशिमा संयंत्र में सर्वाधिक घातक परमाणु दुर्घटना के बाद जापान में हजारों लोगों ने परमाणु रोधी प्रदर्शनों में रविवार को भाग लिया।

राजधानी में लगभग 300 लोगों, जिनमें से कुछ ने गैस मॉस्क पहने हुए थे, टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर के मुख्यालय के निकट मार्च किया।

इस मुख्यालय से फुकुशिमा दायची ऊर्जा संयंत्र का संचालन किया जाता था। मार्च कर रहे लोग नारे लगा रहे थे, ‘हमें परमाणु संयंत्रों की जरूरत नहीं है'। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें