अभिनेत्री एन. रदरफोर्ड का निधन

मंगलवार, 12 जून 2012 (23:26 IST)
हॉलीवुड की फिल्म ‘गोन विथ दि विंड’ में बेहतरीन भूमिका को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री एन. रदरफोर्ड का निधन हो गया। वे 94 साल की थीं।

रदरफोर्ड की करीबी मित्र एन. जेफ्री ने कहा कि उनका सोमवार को अपने घर में निधन हो गया। लॉस एंजिल्स टाइम्स की खबर के अनुसार रदरफोर्ड की तबियत ठीक नहीं चल रही थी और वे हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थीं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें