नीलाम होंगी भारतीयों की कृतियाँ

सोमवार, 1 जून 2009 (21:23 IST)
दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व के 13 देशों के कलाकारों की कृतियाँ तीन जून को बोनहांस में नीलाम होंगी। इन कलाकारों में एफएन सूजा, एसएच रजा और जैमिनी राय जैसे भारतीय कलाकारों के नाम भी शामिल हैं।

नीलामी में सूजा की नौ कृतियाँ शामिल होंगी, जिनमें स्टिल लाइफ, विद थ्री फिशेस और नाइट लैंडस्केप भी शामिल हैं।

बोनहांस में मध्यपूर्व कला की प्रमुख मेहरीन रिजवी खुर्शीद ने बताया इस नीलामी से मध्यपूर्व के कलाकारों को यूरोप और विश्व के अन्य कला केंद्रों में अपना काम प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

नीलामी में ईरान और पाकिस्तान के भी कई कलाकारों की कृतियों को रखा जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें