पाकिस्तान को भी है इन खूंखार आतंकियों की तलाश

शुक्रवार, 1 मार्च 2013 (08:54 IST)
FILE
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रशासन ने 109 अति वांछित आतंकवादियों की एक सूची जारी की। इस सूची में पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज पर आत्मघाती हमला मामले के आरोपी लश्कर ए झंगवी का सदस्य मती-उर-रहमान भी शामिल है।

पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई इस सूची में प्रतिबंधित लश्कर ए झंगवी के 28 सदस्य भी है।

इसी संगठन ने क्वेटा में हाल ही में शियाओं पर दो हमले की जिम्मेदारी ली थी। इन हमलों में 200 लोग मारे गए थे।

इस सूची में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के विभिन्न गुटों के 34 सदस्य भी हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें