बेनजीर भुट्‍टो की नजरबंदी हटाई

शनिवार, 10 नवंबर 2007 (21:34 IST)
पाकिस्तान सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर लगाई गई नजरबंदी हटा ली है। हालाँकि उन्हें बर्खास्त सुप्रीम कोर्ट जज इफ्तिखार चौधरी से मिलने से रोक दिया गया

राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ द्वारा देश में आपातकाल लगाने के बाद बेनजीर को रावलपिंडी में पहली बार रैली करने से रोकने के लिए उन्हें इस्लामाबाद में उनके घर में नजरबंद किया गया था। इस्लामाबाद के कार्यवाहक उपायुक्त आमिर अली अहमद ने बताया कि नजरबंदी आदेश को वापस ले लिया गया है।

पाकिस्तान इराक बन जाएगा : देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूँगी। अगर लोकतंत्र बहाल नहीं हुआ तो पाकिस्तान को दूसरा इराक बनने में देर नहीं लगेगी। मुशर्रफ आपातकाल हटाएँ, आम चुनाव कराएँ और गिरफ्तार लोगों को रिहा करें।

विदेशी चैनल फिर गायब : पाकिस्तान में आपातकाल लगाए जाने के बाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय न्यूज चैनलों बीबीसी और सीएनएन के प्रसारण को प्रतिबंधित कर दिया गया। श्रीमती भुट्टो को नजरबंद किए जाने के बाद दोनों चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें