मुंबई घटनाक्रम पर ओबामा की नजर

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा लगातार मुंबई के घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं।

ओबामा इन दिनों शिकागो में थैंक्स गिविंग डे मना रहे हैं, लेकिन वे मुंबई के हालात की लगातार जानकारी ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने विदेशमंत्री कोंडोलिजा राइस से फोन पर मुंबई के ताजा हालात के बारे में जानकारी ली।

इसके अलावा ओबामा अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट अअप ओपरेशन सेंटर एंड नेशनल काउंटर टेरोरिज्म सेंटर से लगातार मुंबई के हालात पर जानकारी ले रहे हैं।

ओबामा के हवाले से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारत जल्द ही इस संकट से पार पा लेगा और उसकी जीत होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें