लादेन के बेटे उमर को मिस्र से निकाला

रविवार, 9 नवंबर 2008 (20:03 IST)
स्पेन में राजनीतिक शरण पाने में नाकाम रहे ओसामा बिन लादेन के पुत्र उमर को रविवार को मिस्र से निकाल दिया गया। यह जानकारी उमर की अँगरेज पत्नी जैना अलसबा बिन लादेन ने दी।

दंपति को स्पेन से शनिवार को उनकी वापसी के बाद मिस्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्पेन ने 27 वर्षीय उमर की राजनीतिक शरण के अनुरोध को ठुकरा दिया था। उसने कहा था कि पश्चिम एशिया में उसकी जान को खतरा है क्योंकि वह शांतिवादी है।

जैना ने काहिरा हवाई अड्डे के टरमक से टेलीफोन पर बताया स्पेनिश सरकार ने कहा कि उमर मिस्र में सुरक्षित था और इसलिए उसके पास एक स्थान जाने का है, लेकिन जब हम मिस्र पहुँचे तो उन्होंने हमें निष्कासित कर दिया।

उन्होंने कहा कि हम बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। हमारा सब कुछ मिस्र में है और हम कुछ भी हासिल नहीं कर सकते। हम क्रेडिट कार्ड हासिल नहीं कर सकते। हमारे पास सिर्फ नकदी है।

उमर अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन की 19 संतानों में से एक है। उसने शरण देने से स्पेन के इनकार करने के खिलाफ अपील की थी। उसने काहिरा से विमान से मेड्रिड पहुँचने के कुछ ही समय बाद शरण की माँग की थी।

लेकिन स्पेनिश अधिकारियों ने कहा कि उसकी सुरक्षा खतरे में नहीं है और वह काहिरा कल लौट गया। गौरतलब है कि यह पति-पत्नी विगत कई महीने से काहिरा में रह रहे थे। जैना ने कहा स्पेन ने जो निर्देश दिए, वे अवैध थे क्योंकि उन्होंने कहा कि हमें मिस्र में स्वीकार कर लिया जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें